चिड़ियाघर में पर्यटक उठा सकेंगे बैटरी वाहन का लुत्फ
गौरतलब है कि यह विचार पंजाब वन और वन्यजीव विभाग द्वारा लाया गया था।
मुख्य वन्यजीव संरक्षक (पंजाब) आर.के.लूना ने आईएएनएस को बताया, "हम सात अक्टूबर से ही छतबीर चिड़ियाघर में दो बैटरी वाले वाहन चला रहे हैं। यदि यह प्रयास सफल रहता है तो हम इस दल में वाहनों की संख्या और बढ़ाऐंगे। ये वाहन पर्यावरण और चिड़ियाघर की स्थितियों के लिए अनुकूल हैं।"
उल्लेखनीय है कि छतबीर चिड़ियाघर भारत के बड़े चिड़ियाघरों में से एक है।
चिड़ियाघर के एक कर्मचारी ने आईएएनएस को बताया," चिड़ियाघर में निजी वाहनों के प्रवेश के लिए 250 रुपये का शुल्क रखा गया है जबकि परिसर के अंदर बैटरीयुक्त वाहन के प्रयोग के लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये रखा गया है। बैटरी वाले वाहन में आसानी से 12 लोग आ सकते हैं और इसे पर्यटक जहां चाहें वहां रोक सकते हैं।"
उल्लेखनीय है कि इस चिड़ियाघर में 100 विभिन्न प्रजातियों से संबंधित लगभग 1,000 जंगली जानवर और पक्षी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications