ब्रिटेन की महारानी ने पहनी भारतीय पोशाक
दावत के दौरान एलिजाबेथ द्वितीय पीले सुनहरे रंग की पोशाक में उपस्थित हुईं।
विंडसर कैसल में महारानी की प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "यह एक भारतीय पोशाक है जो भारत की शुरुआती यात्रा के समय ली गई थी लेकिन महारानी को याद नहीं है कि यह पोशाक कब ली गई थी।"
एलिजाबेथ द्वितीय ने 900 वर्ष पुराने विंडसर कैसल में रात्रिभोज का आयोजन किया था। जिसमें प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन सहित 150 मेहमान शामिल हुए।
प्रवक्ता ने कहा, "महारानी यह पोशाक अलमारी में रखकर भूल गई थीं। हमें लगता है कि यह उनकी भारत यात्रा के दौरान की पोशाक होगी।"
उनकी व्यक्तिगत डिजाइनर एंजीला कैली ने 83 वर्षीय महारानी की इस पोशाक को ग्लैमरस रूप दे दिया था और यह पोशाक उस रात की सबसे खूबसूरत पोशाक बन गई थी।
ब्रिटेन की महारानी ने तीन बार 1961, 1983 और 1997 में भारत यात्रा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications