नक्सलियों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल अंतिम विकल्प : एंटनी
एंटनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "चाहे पश्चिम बंगाल हो या देश का कोई अन्य प्रांत, हम अपील कर रहे हैं कि नक्सलियों को हिंसा छोड़ देनी चाहिए। हमारे विचार से आंतरिक सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की तैनाती अंतिम विकल्प है।"
एंटनी ने स्वीकार किया कि नक्सली हिंसा से एक गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जरिए इससे निपटा जाना चाहिए।
रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं इस बात से सहमत हूं कि नक्सलवाद एक गंभीर खतरा है लेकिन इससे अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जरिए निपटा जाना चाहिए।"
एंटनी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले ही नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल में एक रेलगाड़ी को अगवा किया और कुछ घंटों बाद उसे मुक्त कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications