शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 17.62 अंकों की गिरावट के साथ 16,335.78 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,411.14 के उच्चतम और 16,144.17 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.15 अंक की मामूली गिरावट के साथ 4,846.55 पर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 4867.00 के उच्चतम और 4784.10 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
यद्यपि, बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 9.41 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 6,166.89 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक में 31.69 अंकों की गिरावट आई और यह 7206.53 पर बंद हुआ।
बीएसई के छह सेक्टरों के शेयरों में तेजी जबकि बाकी के सात सेक्टरों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। रियल्टी सेक्टर की कंपिनयों के शेयरों में सबसे ज्यादा 0.88 फीसदी की वृद्धि हुई। प्रौद्योगिकी सेक्टर में 0.73 फीसदी, तेल एवं गैस सेक्टर में 0.69 फीसदी, उपभोक्ता वस्तु सेक्टर 0.65 फीसदी, सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में 0.53 फीसदी और स्वास्थ्य सेवा सेक्टर के शेयरों में 0.48 फीसदी की तेजी आई।
टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.79 फीसदी, बैंक सेक्टर के शेयरों में 1.50 फीसदी, सार्वजनिक उपक्रमों के शेयरों में 1.15 फीसदी, ऑटो सेक्टर में 0.94 फीसदी, बिजली सेक्टर में 0.83 फीसदी, धातु सेक्टर में 0.58 फीसदी और दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में 0.20 की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1059 शेयरों में तेजी और 1627 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications