प्रधानमंत्री के साथ जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा करेंगे उमर
एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक जंगलों की कटाई, ग्लेशियरों के पीछे हटने और अनियोजित निर्माण कार्य के चलते जम्मू-कश्मीर के पर्यावरण की बदहाल होती स्थिति से परेशान मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए विशेष मदद मांग सकते हैं।
एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "यह गंभीर स्थिति है। मुख्यमंत्री इस ओर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षिक करेंगे।"
जम्मू-कश्मीर एक अनोखे सूखे की स्थिति का सामना कर रहा है। सिंचाई तंत्र असफल हो गया है और बारिश वाले इलाके सूखे की चपेट में हैं।
बुधवार की दोपहर काजीगुंड-अनंतनाग के बीच रेल सेवा की शुरुआत करने यहां पहुंचे प्रधानमंत्री 24,000 करोड़ रुपये की पुनर्निर्माण योजना के विकास की समीक्षा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications