आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में पाकिस्तान के साथ है अमेरिका : हिलेरी (लीड-1)
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा, "मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि यह लड़ाई अकेले पाकिस्तान की नहीं है, यह हमारा भी संघर्ष है। हम आपको सहायता देंगे जो शांति बहाली के लिए जरूरी है। "
हिलेरी ने पेशावर में बुधवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट की निंदा की। इस हमले में कम से कम 87 लोग मारे और 200 से ज्यादा घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन उग्रवादी संगठनों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है जो हठी और बेरहम हैं, जो मासूमों की हत्या करते हैं तथा समुदाय को भयभीत करते हैं।
कुरैशी ने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे की चिंताओं को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हम दोनों का हित शांतिपूर्ण अफगानिस्तान में है। हमें इतिहास को नजरंदाज नहीं करना चाहिए और इसी को ध्यान में रखते हुए रिश्ते कायम करने चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications