पहली छमाही में प्रमुख उद्योगों में हुई 5 फीसदी की वृद्धि

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में कच्चे तेल, रिफाइंड पेट्रोलियर्म ईधन, कोयला, बिजली, सीमेंट और तैयार स्टील के क्षेत्र में हुई वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुई वृद्धि के समान रही।

यद्यपि, चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने अप्रैल से सितंबर के बीच हुई पांच फीसदी की वृद्धि पिछले वर्ष की समान अवधि के 3.4 फीसदी से काफी बेहतर है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के दौरान कच्चे तेल के उत्पादन में 0.5 फीसदी की कमी आई जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में इसमें 0.4 फीसदी की कमी आई थी।

पहले छह माह के दौरान कच्चे तेल के उत्पादन में 1.2 फीसदी की कमी आई जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह गिरावट 0.8 फीसदी की थी।

सितंबर में पेट्रोलियम रिफायनरी सेक्टर में 3.4 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि पिछले वर्ष इस माह में यह वृद्धि 2.8 फीसदी की थी।

वित्त वर्ष की पहली दो तिमाहियों में इस सेक्टर में 3.6 फीसदी की कमी आई जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में इसमें 4.5 फीसदी की गिरावट आई थी।

सितंबर में कोयला के उत्पादन में 6.5 फीसदी की वृद्धि हुई और छमाही के दौरान यह वृद्धि 11.6 फीसदी की रही।

इसी तरह बिजली उत्पादन में सितंबर में 7.5 फीसदी की वृद्धि हुई और छमाही के दौरान इसमें 6.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

सीमेंट सेक्टर में भी तेजी दर्ज की गई। सितंबर में इसमें 6.5 फीसदी और अप्रैल से सितंबर के बीच इसमें 12.3 फीसदी की वृद्धि हुई।

यद्यपि, तैयार कार्बन स्टील के उत्पादन में सितंबर के दौरान 0.4 फीसदी की मामूली और छमाही के दौरान इसमें कुल तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+