पेशावर में बम विस्फोट में 80 से ज्यादा मरे, 200 घायल (लीड-3)

यह विस्फोट अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के पाकिस्तान पहुंचने के कुछ देर बाद हुआ। वह तीन दिनों के पाकिस्तान दौरे पर हैं।

अस्पतालों में चिकित्सक गंभीर रूप से घायलों के इलाज में जुटे हैं। पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। द न्यूज के अनुसार अस्पताल सूत्रों ने बताया कि इस विस्फोट में अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार विस्फोट में मीना बाजार क्षेत्र की एक इमारत ढह गई और एक मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा। इमारतों की खिड़कियों के शीशे चटक गए और अनेक वाहन तथा 15 दुकानें जलकर राख हो गईं।

धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज पूरे पेशावर में सुनी गई। मीना बाजार महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है और बताया जाता है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं।

विस्फोट के कारण उठा धूल का गुबार बैठते ही दुकानदार घायलों की मदद के लिए आगे आए। घायलों में बच्चे भी हैं। दुकानदारों ने जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए मलबा हटाने के काम में भी सुरक्षाकर्मियों की मदद की। घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बम निरोधक दस्ते के अनुसार यह विस्फोट कार बम से हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से खबर दी है कि एक कार में धमाके के बाद ये मौते हुइर्ं और तबाही मची।

इलाके से धुंआ उठते देखा गया। धमाके की वजह से कई दुकाने मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं। विस्फोट के बाद पेशावर के सभी बाजार बंद कर दिए गए।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने विस्फोट की निंदा की है। पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के मुख्यमंत्री अमीर हैदर खान होती ने विस्फोट की जांच के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि विगत पांच अक्टूबर को इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम के दफ्तर को निशाना बनाने की घटना के बाद से अब तक पाकिस्तान में कई आतंकवादी वारदातें हो चुकी हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+