सिक्किम में रेल संपर्क की आधारशिला रखेंगे उपराष्ट्रपति
गंगटोक, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बुधवार को तीन दिनों के व्यस्त दौरे पर सिक्किम पहुंचे। इस दौरान वह राज्य के रांग्पो और पश्चिम बंगाल के सेवोक के बीच रेल संपर्क की आधारशिला रखेंगे।
लिबिंग सेना हेलीपैड पर राज्यपाल बी.पी. सिंह और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने अंसारी की अगवानी की।
उपराष्ट्रपति सिक्किम उच्च न्यायालय के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और शिक्षा के अधिकार पर एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
अंसारी रांका के प्रसिद्ध लिंग्दुम मठ के अलावा बांजहकारी पार्क भी जाएंगे, जहां वह पाक के संचालन के लिए उपयोग हो रहे अक्षय ऊर्जा के स्रोतों को देखेंगे।
शुक्रवार को अंसारी पूर्वी सिक्किम के रांग्पो और पश्चिम बंगाल के सेवोक के बीच रेल संपर्क की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर रेलमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications