पेशावर विस्फोट : 45 मरे, 100 से ज्यादा घायल (लीड-2)
उल्लेखनीय है कि यह विस्फोट अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के पाकिस्तान पहुंचने के कुछ देर बाद हुआ है। वह तीन दिनों के पाकिस्तान दौरे पर हैं।
समाचार चैनल जियो टीवी के अनुसार पेशावर की मीना बाजार में यह जबरदस्त धमाका हुआ। विस्फोट में मरने वालों की संख्या 45 को पार गई और घायलों की संख्या भी 100 से अधिक है।
विस्फोट की वजह से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरे इलाके में धुआं फैल गया। इसके पांच दिन पहले पेशावर में एक रेस्त्रां के बाहर धमाका हुआ था।
यहां के दुकानदार घायलों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए मलबा हटाने के काम में भी सुरक्षाकर्मियों की मदद की। घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि विगत पांच अक्टूबर को इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम के दफ्तर को निशाना बनाने की घटना के बाद से अब तक पाकिस्तान में कई आतंकवादी वारदातें हो चुकी हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications