सेानपुर मेले में विदेशी पर्यटकों के लिए बन रहे हैं कॉटेज
उल्लेखनीय है कि कॉटेजों का निर्माण फूस और बांस से कराये जा रहे हैं। बिहार पर्यटन निगम के महाप्रबंधक सआदत हसन मिण्टू ने बुधवार को बताया, "सोनपुर में एक से 25 नवंबर तक लगने वाले विश्व प्रसिद्घ मेले में देश-विदेश के पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। इसी के मेद्देनजर विदेशी पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले 30 कॉटेजों का निर्माण करवाया जा रहा है।"
उन्होंने बताया कि इन 30 कॉटेजों में से 24 कॉटेजों की अग्रिम बुकिंग विदेशियों द्वारा ऑन लाइन कर ली गई है। इन कॉटेजों के लिए प्रति कॉटेज एक दिन का किराया 2300 रुपये रखा गया है।
गौरतलब है कि यहां रहने वाले पर्यटकों को हाथी पर बैठाकर नि:शुल्क मेले की सैर करायी जाएगी। इस पर्यटक ग्राम में पर्यटकों को रेस्तरां की सुविधा भी मिलेगी जिसमें सभी प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे।
पर्यटन विभाग के जन संपर्क अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया, "अगर विदेशी पर्यटक अन्य स्थानों पर घूमने की इच्छा जाहिर करेंगे तो विभाग उन्हें वाहन भी उपलब्ध कराएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications