पेशावर विस्फोट में 10 मरे, 62 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पेशावर पीपल मंडी इलाके में यह जबरदस्त धमाका हुआ। विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और 62 घायल हुए हैं।
विस्फोट की वजह से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरे इलाके में धुआं फैल गया। इसके पांच दिन पहले पेशावर में एक रेस्त्रां के बाहर धमाका हुआ था।
यहां के दुकानदार घायलों को मदद के लिए आगे आए। उन्होंने जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए मलबा हटाने के काम में भी सुरक्षाकर्मियों की मदद की।
गौरतलब है कि विगत पांच अक्टूबर को इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम के दफ्तर को निशाना बनाने की घटना के बाद से अब तक पाकिस्तान में कई आतंकवादी वारदातें हो चुकी हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications