पेरु में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल
लीमा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेरु केदक्षिणपूर्व प्रांत हुआनकावेलिका के दूरस्थ इलाके में तेज हवाओं के कारण सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई ने रक्षा मंत्री राफेल रे के हवाले से मंगलवार को बताया कि हेलीकॉप्टर जमीन के काफी नजदीक उड़ रहा था और जमीन पर उतरने ही वाला था कि तेज हवाओं के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रक्षा मंत्री राफेल रे ने कहा कि इस दुर्घटना में चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं लेकिन उनकी हालत ठीक है।
उल्लेखनीय है कि ' पेरू डॉट कॉम न्यूज' के अनुसार रक्षा मंत्री ने इस संदर्भ विद्रोहियों द्वारा हमले की संभावना से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications