मध्य प्रदेश में जारी है मंत्रियों के चयन की कवायद
वर्तमान में शिवराज मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को मिलाकर 23 सदस्य हैं और 12 नए सदस्यों को जगह दी जा सकती है लेकिन दावेदार इससे कहीं ज्यादा हैं। इसी के चलते खींचतान चल रही है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार भी मंगलवार रात भोपाल पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री चयन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है परंतु इसमें सभी से परामर्श किया जाएगा।
किसे मंत्री बनाया जाए और किसे नहीं इसको लेकर देर रात तक सत्ता और संगठन से जुड़े लोगों की बैठक चलती रही लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया। बुधवार की सुबह से बैठकों का दौर फिर शुरूहो चुका है। दोपहर तक मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण से पहले ही अंतिम नामों का ऐलान हो पाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications