हरमोहिंदर चत्था हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा की नवनिर्वाचित विधानसभा के पहले एक दिवसीय सत्र में बुधवार को हरमोहिंदर सिंह चत्था को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। पहले दिन 89 विधायकों ने शपथ भी ली।

इससे पहले की कांग्रेस सरकार में कृषि मंत्री रहे चत्था का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। वह तीसरी बार विधानसभा अध्यक्ष बने हैं।

मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। इससे सिख नेता चत्था निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

इससे पहले सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। अस्थाई अध्यक्ष अजय सिंह यादव ने विधायकों को शपथ दिलाई।

सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने शपथ ली। उनके बाद निर्वाचित नौ महिला विधायकों और अन्य ने शपथ ली।

दो सीटों से चुनाव जीतने वाले इनेलो के नेता ओम प्रकाश चौटाला ने भी शपथ ग्रहण की। इनेलो के सभी सदस्य हरे रंग की पगड़ियां पहनकर आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+