शांति के इच्छुक लोगों से बातचीत के लिए तैयार :प्रधानमंत्री (लीड-1)
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कश्मीर में बुधवार को अनंतनाग को काजीगुण्ड से जोड़ने वाले रेलमार्ग का उद्धाटन किया। उन्हेंने इस रेलमार्ग पर पहली रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर अपने संबोधन में सिंह ने कहा भारत ऐसे किसी भी पक्ष के साथ बातचीत के इच्छुक हैं जिसके पास कश्मीर में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए साथर्क विचार हों। जम्मू एवं कश्मीर की राजनीतिक एवं आर्थिक समस्याओं को हन करने में हम सभी वर्गो के लोगों को साथ लेना चाहते हैं।
यहां संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी, केंद्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला, जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मौजूद थे।
प्रधानमंत्री बुधवार को दोपहर बाद श्रीनगर में आर्थिक पुनर्निर्माण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह यहां के मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेंगे।
प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी के इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications