हांगकांग में खुलेगा विश्व का सबसे ऊंचा होटल
समाचार पत्र 'साउथ चायना मॉर्निग पोस्ट' के बुधवार को प्रकाशित अंक के मुताबिक यह छह-सितारा होटल, हांगकांग की सबसे उंची इमारत- 484 मीटर ऊंचे 'अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य केंद्र' (आईसीसी)- से 17 तल अधिक ऊंचा होगा।
तीन सौ बारह मेहमान कमरों वाला यह होटल कोउलून के 'विक्टोरिया बंदरगाह' पर बनेगा जहां आईसीसी की इमारत का निर्माण पूरा होने जा रहा है।
वर्तमान में दुबई का 333 मीटर ऊंचा और 72 तल वाला 'रोज' होटल विश्व का सबसे ऊंचा होटल है। इसके बाद प्योंगयांग का 330 मीटर ऊंचा और 105 तल वाला 'रीयोंगयांग' होटल है और फिर दुबई का 321 मीटर ऊंचा होटल 'बुर्ज अल अरब' है।
'रिट्ज काल्र्टन' के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का कहना है कि यह नया होटल हांगकांग के लिए एक नया सामाजिक केंद्र होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications