किसानों की समस्याएं निपटाने में मददगार बना कॉल सेंटर

उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग ने सितम्बर 2008 में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं के निदान के लिए इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रीबिजनेस प्रोफेशनल्स के सहयोग से प्रदेश की राजधानी में किसान कॉल सेंटर स्थापित किया था। बीते एक साल की अवधि में इस कॉल सेंटर में किसानों के एक लाख 85 हजार फोन आए हैं ।

कॉल सेंटर के क्षेत्रीय समन्वयक सुरेश मोटवानी के अनुसार यह सेंटर हर रोज 12 घंटे- सुबह सात बजे से रात सात बजे तक- कार्य करता है। यह सेंटर किसानों को नि:शुल्क परामर्श देता है। उन्होंने आगे बताया कि इस कॉल सेंटर में 15 लाइनें उपलब्ध हैं और 15 किसान एक साथ अपनी समस्याएं विशेषज्ञों के सामने रखते हैं।

मोटवानी ने बताया कि कॉल सेंटर में एक ऐसा साफ्टवेयर है जिसमें एक ही तरह के सवालों का जवाब तैयार कर रिकार्ड किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में 30 कृषि विषेशज्ञ कार्यरत हैं । एक साल में एक लाख 85 हजार फोन कॉल आए जिनमे 55 हजार सवाल उद्यानिकी फसलों और नौ हजार सवाल पशुपालन एवं मछली पालन से जुड़े हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+