अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का पाकिस्तानी दौरा शुरु
समाचार एजेंसी डीपीए ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री की आतंकवादी हिंसा के बीच पाकिस्तान की यह पहली आधिकारिक यात्रा है।
गौरतलब है कि अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री का पाकिस्तान के राजनीतिक नेताओं और सेना के अधिकारियों से बातचीत करने का कार्यक्रम है। इन बैठकों के अलावा क्लिंटन अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र के व्यवसायी समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगी।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा के दौरान ऊर्जा क्षेत्र के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अमेरिकी निवेश को लेकर समझौते होने की उम्मीद की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications