दिल्ली में तेजी से पैर पसार रहा है डेंगू

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एन.के.यादव ने कहा है, "डेंगू के कारण सोमवार को एक मौत हुई है। इसके साथ ही इस बीमारी से राजधानी में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।"
मामलों की संख्या 225 हुई
यादव ने बताया, "सोमवार को डेंगू के 24 पुष्ट मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 255 हो गई है।"
यादव ने कहा, "पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखते हुए इस वर्ष डेंगू के मामले काफी कम हैं। फिर भी हम कोई ढिलाई नहीं बरत रहे हैं और मच्छरों के प्रजनन व रोग के फैलाव को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु सभी कदम उठाए जा रहे हैं।" वर्ष 2008 में दिल्ली में डेंगू के 1,321 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications