मेरठ में छात्रा के हत्यारे ने की आत्महत्या की कोशिश

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी छात्र अमित उपाध्याय का सुराग लगा लिया, लेकिन देर रात पता चला कि अमित ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है।
मेरठ के पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रबल प्रताप सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि बुलंदशहर के गुलावटी कस्बे की रहने वाली शमा खानम आज अपनी मां गुलजार खानम के साथ एम.ए की मार्कशीट लेने विश्वविद्यालय आई थी।
कनपटी पर गोली मारी
सिंह के मुताबिक बुलंदशहर लौटते समय शहर के शोहराफ गेट बस अड्डे पर मेरठ कॉलेज के ही अमित नाम के एक छात्र ने बस में बैठी शमा की कनपटी पर गोली मार दी। शमा को वहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आरोपी छात्र फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी छात्र की शमा से जान पहचान थी और पिछले कई दिनों से वह शमा को परेशान कर रहा था। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications