नक्सलियों ने रोकी राजधानी एक्सप्रेस, ड्राइवर अगवा

पुलिस के मुताबिक ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। खबर है कि नक्सलियों ने ट्रेन के ड्राइवर को अगवा कर लिया है और ट्रेन के दोनों ओर लैंडमाइंस बिछा दी हैं।
जिससे न तो ट्रेन आगे बढ़ सके और न ही ट्रेन से कोई नीचे उतर सके। खबर यह भी है कि ट्रेन को जबरन रोके जाने के समय ट्रेन पर चल रहे सीआरपीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई है। कुछ जवान भी घायल हुए हैं।
उधर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य कोटेश्वर राव ने इस घटना में अपने संगठन का हाथ होने से इंकार किया है। उधर सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बलों को मौके पर पहुंचने के लिए रवाना कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications