बकवास कर रहा है पाकिस्तान: एंटनी

मीडिया से बातचीत में एंटनी ने कहा, "ये आरोप बेतुके और पूरी तरह बेबुनियाद हैं।" इस से पहले विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने भी कहा था कि पाकिस्तान बेबुनियादी आरोप लगा रहा है। भारत खुद चाहता है कि तालिबान का पूरी तरह खात्मा हो जाए।
पड़ोसियों को तोड़ते नहीं हम
बाहरी मामलों के मंत्री शशि थरूर ने भी भारत कभी अपन पड़ोसियों को तोड़ने या नुकसान पहुंचाने का काम नहीं करता।
गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने आरोप लगाया था, "पाकिस्तान के खिलाफ कुछ विरोधी तत्व और विरोधी एजेंसियां हैं जो पाकिस्तान में स्थायित्व नहीं चाहतीं।" यह पूछने पर कि क्या उन विरोधी ताकतों में भारत भी शामिल है, मलिक ने कहा था, "यकीनन, मुझे पक्का यकीन है, इस बारे में मुझे कोई शुबहा नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications