एएमयू छात्र की हत्‍या, छात्रों का हंगामा

अलीगढ़। अपने साथी की हत्या से गुस्साए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यायल (एएमयू) के छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए सोमवार को सार्वजनिक वाहनों में तोड़फोड़ की और दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया।

करीब 600 की संख्या में एएमयू के छात्रों ने अपने साथी शाहनवाज की हत्या के विरोध में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उग्र प्रदर्शन किया और रेल मार्ग अवरूद्ध कर दिया। इससे रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से रूका हुआ है।

आक्रोशित छात्रों का जबर्दस्‍त हंगामा

पुलिस के मुताबिक आक्रोशित छात्रों की मांग है कि हत्या के आरोपी हाजी कल्लू को उनके हवाले किया जाए, जिसे रविवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उपद्रवी छात्रों ने कई सार्वजनिक वाहनों में तोड़फोड़ की और मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट कर उनके कैमरे भी तोड़ डाले।

अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक (शहर) मान सिंह चौहान ने सोमवार को बताया कि हालात काबू करने पहुंची पुलिस से भी छात्रों ने हाथापाई की और उन पर पथराव किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है।

चौहान ने कहा कि छात्र पिछले दो घंटे से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग जाम किए हुए हैं, जिससे इस रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। उन्होंने कहा, "मौके पर त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) और प्रांतीय सशस्त्र कार्य बल (पीएसी) का टुकड़ियां तैनात हैं। स्थिति तनावपूर्ण है। छात्रों को समझ्झा-बुझाकर रेलमार्ग खाली कराने के प्रयास जारी हैं।"

रात के समय हुई हत्‍या

मालूम हो कि बिजनौर का रहने वाला शाहनवाज एएमयू में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। वह रविवार रात शहर के एक होटल में खाना खाने गया था। वहां मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर उसका एक स्थानीय युवक हाजी कल्लू व उसके साथियों से मामूली विवाद हो गया। बहसबाजी में कल्लू ने शाहनवाज के ऊपर गोली चला दी। शाहनवाज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

अलीगढ़ के पुलिस प्रमुख असीम अरुण ने संवाददाताओं को बताया कि कल्लू की निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+