केंद्रीय बैंक ने अनुमानित मुद्रास्फीति दर बढ़ाया
चालू वित्त वर्ष के लिए मौद्रिक समीक्षा नीति जारी करते हुए आरबीआई के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कहा, "वैश्विक स्तर पर कमोडिटी की कीमतों और घरेलू स्तर पर मांग व आपूर्ति के बीच संतुलन को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के अंत तक थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 6.5 फीसदी तक पहुंच जाएगी।"
इससे पहले बैंक ने मार्च के अंत तक मुद्रास्फीति की दर पांच फीसदी तक पहुंचने का अनुमान लगाया था।
सुब्बाराव ने कहा, "आरबीआई हमेशा से मूल्यों में स्थिरता सुनिश्चित करने और मुद्रास्फीति की दर पर काबू पाने में लगा रहता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications