मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने व्यापारी को मार डाला
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि यह घटना बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई। 44 वर्षीय शेख अहमद को इस महीने के आरंभ मे अगवा कर लिया गया था और उसका शव भोपालपट्टनम क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला।
पुलिस को उसके शव के पास से कुछ पर्चे भी मिले हैं, जिनमें लिखा है कि वह कई अर्से से पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा था। अहमद महाराष्ट्र के सिरोंचा का रहने वाला था।
पुलिस का कहना है कि मुखबिरी के आरोप लगाकर की जाने वाली नागरिकों की हत्याओं में छत्तीसगढ़ में हाल में तेजी आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications