हर मंगलवार को 6 घंटे बंद रहेगा मुंबई हवाई अड्डा
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे के मुख्य रनवे और वैकल्पिक रनवे पर मंगलवार दोपहर 12 से शाम छह बजे तक मरम्मत और निर्माण कार्य चलेगा।
सीएसआईए ने सभी विमानन कंपनियों को सलाह दी है कि वे मंगलवार दोपहर की अपनी सभी उड़ानों का समय बदलें। इससे पहले मुंबई हवाई अड्डे को वर्ष 2003 में बंद किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications