विप्रो का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़ा
कंपनी ने मंगलवार को दूसरी तिमाही में 69.17 अरब रुपये के राजस्व की घोषणा की, जो पिछले वर्ष से छह प्रतिशत अधिक है।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक मानक (आईएफआरएस) के अनुसार विप्रो की शुद्ध आय 21 प्रतिशत बढ़कर 24.3 करोड़ डॉलर और कुल राजस्व छह प्रतिशत बढ़कर 1.44 अरब डॉलर हो गया।
वार्षिक आधार पर बहरहाल तिमाही के दौरान आईटी कंपनी का राजस्व चार प्रतिशत घटकर 1.06 अरब डॉलर रहा, जबकि राजस्व में 3.2 प्रतिशत की क्रमिक वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications