पाक सीनेटर ने लगाया भारत पर अस्थिरता फैलाने का आरोप
यह विचार पाकिस्तान के सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने यहां मंगलवार को व्यक्त किए। एक ही दिन पहले पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त किए थे। हुसैन ने कहा, "भारत इस चाणक्य नीति का पालन कर रहा है कि दुश्मन का दुश्मन मित्र होता है।"
इससे पहले सोमवार को मलिक ने कहा था कि भारत तालिबान को समर्थन दे रहा है। भारत ने उसी समय कड़े शब्दों में इस आरोप का खंडन किया था।
हुसैन पाकिस्तानी सीनेट की विदेशी मामलों से संबद्ध समिति के अध्यक्ष हैं। वह यहां 'आतंकवाद-राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय' विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। विचार गोष्ठी का आयोजन जामा मस्जिद यूनाइटेड फोरम ने किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications