पाकिस्तान में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच संघर्ष में 50 से अधिक मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इनमें से आधे लोग दक्षिण वजीरिस्तान जिले में मारे गए हैं। इस जिले में लगभग 30,000 सैनिक पिछले 11 दिनों से 10,000 तालिबान आतंकि यों से लड़ाई लड़ रहे हैं।
सेना ने सोमवार को दावा किया है कि महत्वपूर्ण घलाई गांव तथा पड़ोसी पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया गया है।
सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस इलाके में हुए संघर्ष में 10 आतंकी और छह सैनिक मारे गए हैं, जबकि 14 सैनिक घायल हो गए हैं।
इसके अलावा जिले के एक अन्य इलाके में सात आतंकियों को मार गिराया गया है और पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने 15 आतंकियों को सोमवार को उस समय मार गिराया जब आतंकियों ने हांगू जिले में स्थित सुरक्षा चौकी पर हमला किया।
सेना के अधिकारियों के अनुसार दक्षिण वजीरिस्तान में अब तक सैन्य कार्रवाई में 200 आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि 30 सैनिकों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications