बेलारूस में विमान दुर्घटना में 5 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार सोमवार को मास्को के वुनुकोवो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद हॉकर 125 जेट विमान मिंस्क हवाई अड्डे के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बेलारूस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है और दुर्घटना की वजह की जांच की जा रही है।
दुर्घटनाग्रस्त विमान का संचालन मास्को की एस-एयर कंपनी करती थी। कंपनी का कहना है कि विमान में चालक दल के तीन सदस्य और तीन यात्री सवार थे, जबकि रूसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल विभाग का कहना है कि विमान में दो ही यात्री थे।
रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान में एस-एयर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैराट रोमाश्किन भी सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications