प्रेम जिहाद : पुलिस जांच से नाखुश अदालत
पथनामथित्ता स्थित एक कॉलेज में अपने मुस्लिम सहपाठियों के साथ निकाह रचाने वाली एक हिंदू और एक ईसाई महिला के परिजनों ने दावा किया है कि गैर मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए कट्टरपंथी उन्हें संगठित तरीके से लुभा रहे हैं।
इस महीने के प्रारंभ में न्यायमूर्ति के.टी.शंकरन ने दो मुस्लिम पुरुषों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी और राज्य के पुलिस महानिदेशक जैकब पुन्नूस को 'प्रेम जिहाद' पर एक विस्तृत अध्ययन कराने का निर्देश दिया था।
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में कोई भी 'प्रेम जिहाद' या 'रोमियो जिहाद' नहीं है। लेकिन रिपोर्ट के अंतिम पैराग्राफ में कहा गया है कि इस बात की आशंका है कि इस तरीके से कुछ धर्मातरण हुए हैं।
अदालत ने पुलिस से कहा है कि मामले की विस्तृत जांच कर 11 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपी जाए।
पुन्नूस ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने एक अंतरिम रिपोर्ट सौंपी है और विस्तृत रिपोर्ट बाद में सौंपी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications