आस्ट्रेलिया में सामूहिक बलात्कार के आरोप में 16 खिलाड़ी गिरफ्तार
मेलबर्न, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में उपनगरीय फुटबाल लीग के 16 खिलाड़ियों को इस महीने में आरंभ में दो युवतियों के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार मोंटमोरेंसी बंनदूरा और ब्रायर हिल में मंगलवार सुबह छह बजे छापेमारी करके 17 से 20 साल के आयु वर्ग के इन 16 खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया गया।
दोनों युवतियों के साथ फिलिप द्वीप में 10 अक्टूबर को बलात्कार किया गया था। डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ग्लीन डेविस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications