चीनी प्रतिनिधिमण्डल की राजस्थान के कृषि मंत्री से मुलाकात
चीनी प्रतिनिधिमण्डल के प्रमुख लियू जिन्झु के नेतृत्व में आए पेंग कांग्याग, यांग वेंगयोंग, लिन जिन्यांग एवं जॉन यू सदस्य शामिल थे। फिक्की के राजस्थान राज्य परिषद् के अध्यक्ष जयसिंह एवं निदेशक ज्ञान प्रकाश भी इस अवसर पर मौजूद थे।
कृषि मंत्री बुरड़क ने प्रतिनिधिमण्डल का स्वागत करते हुए इस अवसर पर कहा कि राज्य में लम्बे समय से कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। लेकिन मौसम का हमेशा साथ नहीं होने के कारण कृषि उत्पादन व आय में अपेक्षित वृद्घि नहीं हो पा रही है। राज्य में 75 प्रतिशत सूखा क्षेत्र है। जिन किसानों के पास सिंचाई के संसाधन है उनके द्वारा सरकारी प्रयासों का अधिकतम लाभ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज जरुरत इस बात की है कि असिंचित क्षेत्र में उत्पादन में किस तरह वृद्घि हो, इसके लिए हमने दिल्ली में हाल ही में आयोजित कृषि मंत्रियों के सम्मेलन में यह सुझाव भी रखा कि सूखा क्षेत्र के लिए एक मिशन का गठन किया जाए।
चीनी प्रतिनिधि मण्डल के प्रमुख लियू जिन्झु ने कहा कि राजस्थान में कृषि क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इस तरह के प्रयासों से किसानों को निश्चित लाभ मिलेगा। उन्होंने भूमि के गिरते जलस्तर पर चिन्ता जाहिर की, किन्तु साथ ही कम पानी में उत्पादन वृद्घि के किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications