दिल्ली में दी सर्दियों ने दस्तक : मौसम विभाग

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्की शॉलें ओढ़े या गर्म कपड़े पहने लोगों के नजारे ने यह बता दिया है कि यहां सर्दियों ने दस्तक दे दी है।

यही नहीं तापमान के औसत से तीन डिग्री नीचे खिसक जाने के बाद मौसमविज्ञान विभाग ने भी घोषणा की है कि दिल्ली में शरद ऋतु की शुरूआत हो चुकी है।

'भारतीय मौसम विज्ञान विभाग' (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "मंगलवार तड़के न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत से तीन डिग्री नीचे था। यह दिल्ली में सर्दियों की शुरूआत है।"

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक दिनभर आकाश साफ रहने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा, "अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव होगा लेकिन हम पारे के और लुढ़कने की उम्मीद कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+