स्पेक्ट्रम आवंटन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई : राजा
राजा ने यहां राज्य के मंत्रियों के साथ सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आयोजित एक सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से कहा, "हमारे सभी पूर्ववर्तियों ने इसी प्रक्रिया का पालन किया था। इसलिए मैंने भी वैसा ही किया। जहां तक कानूनी नियमों और प्रक्रियाओं का सवाल है तो उसमें कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।"
राजा ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सिफारिशों के आधार पर तथा प्रधानमंत्री कार्यालय व शीर्ष कानून अधिकारियों को राय में लेकर ही सभी लाइसेंस जारी किए गए और स्पेक्ट्रम का आवंटन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications