राजधानी एक्सप्रेस रवाना हुई
एक पॉयलट इंजन की निगरानी में यह रेलगाड़ी बांसतला हाल्ट स्टेशन से रवाना हो गई है। गाड़ी में 667 यात्री सवार हैं। गाड़ी को नक्सलियों ने चार घंटे से भी अधिक समय तक रोके रखा था।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा पटरियों और रेलगाड़ी की गहन जांच किए जाने के बाद हाल्ट स्टेशन से गाड़ी के रवाना होने के लिए हरी झंडी दिखाई गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "नक्सलियों ने सभी यात्रियों को रेलगाड़ी से नीचे उतरने का आदेश दिया था। उसके बाद नक्सली ट्रेन के अंदर गए थे। बाद में उन्होंने यात्रियों को फिर से रेलगाड़ी में चढ़ने की अनुमति दी थी। इसलिए हम पूरी तरह सुनिश्चित होना चाहते थे कि कहीं नक्सलियों ने रेलगाड़ी में या उसके नीचे कोई विस्फोटक तो नहीं लगा रखा है।"
इस बीच घटनास्थल से प्रस्थान करने के पहले नक्सलियों ने रेलगाड़ी के डिब्बों पर पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) के नेता छत्रधर महतो की रिहाई की मांग वाले पोस्टर चिपका गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications