बोलीविया के राष्ट्रपति के चेहेर पर केक
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सोमवार को जब मोरालेस जन्मदिन के लिए तैयार केक को चखने की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके चेहरे पर केक लगा दिया। टेलीविजन फुटेज में केक लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है।
बोलीविया में जन्मदिन के मौके पर इस प्रकार के मजाक किए जाते हैं हालांकि मोरालेस के साथ कोई ऐसा कर सकता है,यह अपेक्षा किसी ने नहीं की थी। राष्ट्रपति स्वयं भी कई लोगों के साथ उनके जन्मदिन के मौके पर ऐसे ही मजाक कर चुके हैं।
ऐसा करने वाले शख्स की पहचान नहीं हुई है और न ही किसी ने स्वीकार किया है। मोरालेस का चेहरा, मुंह और नाक केक से सन गए। इतना ही नहीं राष्ट्रपति दिन भर जिस भी आयोजन में गए, लोगों ने उनके लिए बर्थडे गीत गाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications