नक्सलियों ने सरकारी अधिकारी को अगवा किया
पुलिस को संदेह है कि नक्सली संगठन त्रितिया प्रस्तुति कमेटी के सदस्यों ने हजारीबाग जिले के केरेडारी ब्लाक के सर्कल आफिसर निर्मल टोप्पो को अगवा कर लिया। टोप्पो ग्रामीण इलाके में विकास कार्य का जायजा लेने गए थे।
पुलिस ने अगवा अधिकारी को रिहा कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications