रणवीर ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

सुबह कला केंद्र 'भारत भवन' के सामने की सड़क का नजारा ही कुछ जुदा था। यहां सैर करने वाले तो रोज की तरह आम थे मगर कपूर और झा की साइकिल सवारी ने इस सुबह को खास बना दिया। साइकिल चालाते वक्त शुरुआत में कपूर कुछ लड़खड़ाए मगर एक बार रफ्तार पकड़ी तो फिर रुके नहीं। 'ग्रीन प्लैनेट राइडिंग बाइसिकल एसोसिएशन' ने इस रैली का आयोजन किया था।

इस मौके पर रणवीर ने कहा कि बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण चिंताजनक है इसे रोकने के प्रयास होने चाहिए। इसमें पेट्रोलियम वाहनों के स्थान पर साइकिल आदि का इस्तेमाल मददगार हो सकता है। उन्होंने कहा कि साइकिल चालाने से सेहत तो बनेगी ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

झा ने कहा कि साइकिल की सवारी से पर्यावरण संरक्षण मे मदद मिलेगी। शहर को हरा-भरा रखने की इस पहल का उन्होंने स्वागत किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष और प्रदेश के प्रमुख सचिव, उद्योग सत्य प्रकाश ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा कि उनके एसोसिएशन का उद्देश्य गैर पेट्रोलियम वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। इन वाहनों में साइकिल प्रमुख है क्योंकि साइकिल यातायात का सुगम और सुरक्षित माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना पर्यावरण के संरक्षण के साथ सेहत बनाने में सहायक है इसीलिए उनकी एसोसिएशन 'साइकिलिंग' को प्रोत्साहित कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+