बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए कलाकार

बेंगलुरू, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में हाल की बाढ़ में सैकड़ों लोगों के मारे जाने और लाखों के बेघर हो जाने के मद्देनजर मदद के लिए 41 प्रख्यात कलाकार आगे आए हैं। ये कलाकार अपनी कला के जरिए लोगों की मदद के लिए पैसा इकट्ठा करेंगे।

कलाकारों ने यहां 'वेंकटप्पा आर्ट गैलरी' में एक प्रदर्शनी आयोजित की है। 28 अक्टूबर को इस प्रदर्शनी का समापन होगा। यहां लोग कलाकृतियों का अवलोकन करने के साथ उनकी खरीददारी भी कर सकते हैं।

सामाजिक उद्देश्यों के लिए कलाकारों द्वारा चलाए जा रहे ट्रस्ट 'समयोजिता' की पहल पर यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है।

ट्रस्ट के संयोजक एन. मारीशमाछर ने आईएएनएस से कहा, "यह प्रदर्शनी बाढ़ पीड़ितों की मदद और उनके पुनर्वास की दिशा में कलाकारों का एक छोटा सा प्रयास है। पैसा इकट्ठा करने के लिए प्रदर्शित कलाकृतियों को उनके प्रशंसकों को बेचने से बेहतर तरीका और क्या हो सकता था।"

उन्होंने कहा, "हम कर्नाटक के सबसे पुराने आधुनिक कला संगठनों में से एक संगठन हैं। कलाकार हमेशा ही लोगों की खुशहाली से जुड़ा होता है। ऐसे में जब बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई हैं और लाखों बेघर हो गए हैं, तो कलाकारों को लगा कि उन्हें भी प्रभावितों की मदद कर अपनी जिम्मेदारी पूरी करना चाहिए।"

प्रदर्शनी में यूसुफ अराक्कल, चंद्रनाथ आचार्य, एम. बी. पाटिल, बी. जयराम, के. बी. सुरेखा, गुरुदास शिनॉय, रानी रेखा, एस. कृष्णप्पा, जे. एम. एस. मणि, आर. सूरी और पी. एस. कुमार जैसे कलाकारों की बनाई कलाकृतियों को शामिल किया गया है।

मारीशमाछर को प्रदर्शनी में आने वाले कला पारखियों की प्रतिक्रियाएं देखते हुए मदद के लिए अच्छा-खासा पैसा इकट्ठा होने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+