एसीसीपी की अध्यक्ष बनीं भारतीय मूल की महिला
वर्तमान में गुंटुपल्ली हाउजटन के 'बेलर कॉलेज ऑफ मेडीसिन' (बीसीएम) में प्रोफेसर हैं। यह कॉलेज अमेरिका के 10 प्रमुख चिकित्सा स्कूलों में शामिल है। वह इस संगठन की पहली एशियाई मूल की अमेरिकी महिला अध्यक्ष होंगी।
गुंटुपल्ली ने वर्ष 1974 में चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए अमेरिका जाने से पहले हैदराबाद के उस्मानिया मेडीकल कॉलेज के 'इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज' से एमडी किया है।
चिकित्सा के क्षेत्र में गुंटुपल्ली को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें 'पार्क जे पामर करेज टू टीच', 'वर्ल्ड लंग हेल्थ' जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications