बिहार में बस दुर्घटना में 8 की मौत
पटना, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 हो गए। घायलों में पांच की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
बांका के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बी़ क़े दास ने बताया कि कैलाशपति नामक यात्री बस सुबह सुल्तानगंज से देवघर जा रही थी। तभी बछौर गांव के नजदीक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है।
दास के मुताबिक पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हैं जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पांच घायलों की हालत चिन्ताजनक बतायी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications