मध्य प्रदेश के 3 मंत्रियों को आयकर का नोटिस
आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई स्मरण पत्र भेजे जाने के बावजूद संबंधित लोगों ने रिटर्न दाखिल नहीं किया। ऐसे में विभाग ने नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, लोक निर्माण मंत्री नागेंद्र सिंह और राजस्व राज्यमंत्री करन सिंह वर्मा को नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कुसुम मेहदेले, कमल पटेल और हिम्मत कोठारी को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications