पाकिस्तान में 42 तालिबान आतंकी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "सुरक्षा बल के लोग तीन तरफ से लगातार आगे बढ़ रहे हैं और इलाके को साफ करते जा रहे हैं।" बयान में कहा गया है कि कार्रवाई के दौरान 42 आतंकी मारे गए हैं। इस दौरान एक सैनिक शहीद हो गया है और दो अन्य सैनिक घायल हो गए हैं।
ज्ञात हो कि सेना ने इस इलाके में पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से तीन तरफ से संघर्ष छेड़ रखा है।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र की ओर से कहा गया है कि इलाके में जारी संघर्ष के कारण कम से कम 250,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications