प्रतिभा पाटिल के लिए विंडसर में फहरा तिरंगा
विंडसर कैस्टल की ओर जाने वाली सड़क के दोनों किनारे सैकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा और यूनियन जैक लिए खड़े थे।
पाटिल के स्वागत में ब्रिटिश राज्य के सभी बेजोड़ और प्राचीन वैभव बिछा दिए गए थे। विंडसर कैस्टल के रास्ते में पाटिल के साथ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला उपस्थित रहे।
महारानी और उनके पति प्रिंस फिलिप ने पाटिल और उनके पति देवीसिंह रामसिंह शेखावत की विंडसर स्टेशन के बाहर आगवानी की। उसके बाद वे एक बग्गी पर सवार होकर 900 वर्ष पुराने विंडसर कैस्टल के लिए प्रस्थान कर गए।
पाटिल और महारानी की बग्गी सबसे आगे थी। उसमें छह सफेद घोड़े जुते हुए थे। उसके पीछे की बग्गी में दोनों के पति सवार थे। उस बग्गी में भूरे रंग के चार घोड़े जुते हुए थे।
इसके पीछे चल रही तीन अन्य बग्गियों में प्रिंस चार्ल्स, कैमिला, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डी. पुरंदेश्वरी, विदेश सचिव निरूपमा राव और भारत व ब्रिटेन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications