'अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत को आगे होना चाहिए'
एक अंतरिक्ष केंद्र की लांचिंग की चीन की भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर नाइक ने संवाददाताओं से कहा, "हम अंतरिक्ष के सैन्यीकरण के खिलाफ हैं। वास्तव में पूरी दुनिया इसके खिलाफ है। लेकिन हमारा लक्ष्य अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में आगे रहने का होना चाहिए।"
मध्यम बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान के मूल्यांकन परीक्षण के बारे में पूछे जाने पर नाइक ने कहा, "हमने एफ-16, एफ/ए-18, राफाले और मिग-35 के परीक्षण पूरे कर लिए हैं। सभी विमान मुकाबले के लिए उपयुक्त हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications