भारत, चीन मुद्दों को सुलझाने के लिए विश्वास बहाली जारी रखेंगे
बेंगलुरू, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड में भारतीय व चीनी प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और चीनी विदेश मंत्री यांग जीची ने यहां मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सीमा विवाद सहित सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए विश्वास व आपसी समझ बहाल किए जाने की प्रक्रिया को जारी रखने पर सहमति जताई।
कृष्णा ने यांग जीची के साथ 90 मिनट तक चली बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "हम दोनों इस मुलाकात को राजनीतिक स्तर पर विश्वास व आपसी समझ बहाली प्रक्रिया के एक हिस्से के रूप में देखते हैं।"
कृष्णा ने कहा कि वह इस बैठक से संतुष्ट हैं। बैठक में सीमा विवाद सहित सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की ओर से ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा बनाए जा रहे बांध के मुद्दे को भी उठाया गया।
कृष्णा ने कहा, "हमारे बीच व्यापार व आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय आदान-प्रदान तथा रक्षा संपर्क बढ़ाने के महत्व पर सहमति बनी।"
दोनों पक्षों ने अपने सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने और दोनों ओर की जनता के बीच संपर्क स्थापित करने का भी निश्चय किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications