राजधानी एक्सप्रेस मुक्त, यात्री सुरक्षित (लीड-2)
रेलवे और पुलिस सूत्रों ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत खड़गपुर मंडल के तहत आने वाले झाड़ग्राम स्टेशन के पास बांसतला हाल्ट पर 2443 ए अप राजधानी एक्सप्रेस को लोगों के एक समूह ने रोक लिया।
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने मंगलवार शाम नई दिल्ली में संवाददताओं से कहा, "राज्य की पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मौके पर पहुंच गई है। रेलगाड़ी सुरक्षित है।"
चिदम्बरम ने कहा, "कुछ ही देर में एक राहत रेलगाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना होगी। रेलगाड़ी सुरक्षित है और उसमें सवार सभी यात्री भी सुरक्षित है।"
चिदंबरम ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा जा रहा था कि नक्सलियों और पुलिस बलों के बीच गोलीबारी हुई।
उन्होंने कहा, "मैं मीडिया से कहूंगा कि वह संयम बरते और अफवाह न उड़ाए। कोई गोलीबारी नहीं हुई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है।"
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राहत रेलगाड़ी डाक्टरों के दल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पथराव की वजह से कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं।
पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) समर्थक नक्सलियों ने अपनी 33 सूत्री मांगों के समर्थन में पश्चिम मिदनापुर जिले में अनिश्चितकालीन बंद का आयोजन किया था। इस 33 सूत्री मांग पत्र में निर्दोष जनजातियों के खिलाफ पुलिस अत्याचार रोकने और लालगढ़ क्षेत्र से संयुक्त पुलिस दल की वापसी प्रमुख मांगे हैं।
पीसीएपीए के प्रवक्ता संतोष पात्रा ने एक अज्ञात जगह से बात करते हुए एक निजी समाचार चैनल को बताया कि चालक को हमारे लोगों ने एकांत में रखा है।
पात्रा ने कहा," मौके पर 5,000 पीसीएपीए समर्थक हैं। रेल मंत्री ममता बनर्जी को सुनिश्चित करना चाहिए कि सुरक्षाकर्मी हमारे समर्थकों पर गोली न चलाएं। साथ ही इलाके से नक्सलियों का सफाया करने के नाम पर हमारे समर्थकों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
पात्रा ने कहा कि पीसीएपीए मौके पर दो रेलवे कर्मचारियों के होने का दावा कर रही है लेकिन मैं इस बारे में आश्वस्त नहीं हूं।
नक्सलियों ने मंगलवार दोपहर से राजधानी एक्सप्रेस को रोक रखा था। नक्सलियों ने अपने नेता छत्रधर महतो को रिहा किए जाने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications