भारत, चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक मंगलवार शाम
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश के अनुसार विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और उनके चीनी समकक्ष यांग जेइची दोनों देशों के बीच मतभेदों और गतिरोधों सहित सभी मुद्दों पर आपसी विश्वास के माहौल में चर्चा करेंगे।
रूस, भारत और चीन की नौवीं त्रिपक्षीय वार्ता के बाद होने वाली दोनों पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में जेइची के साथ भारत में चीन के राजदूत झांग यांग भी उपस्थित रहेंगे। विदेश सचिव निरुपमा राव और संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया, चीन,जापान ) विनय गोखले वार्ता में कृष्णा को सहयोग करेंगे।
थाईलैंड के हुआ हिन में इंडो-आसियान शिखर सम्मेलन से इतर 24 अक्टूबर को भारत और चीन के प्रधानमंत्रियों की बैठक के तीन दिन बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की यह बैठक होने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications